शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़वां मोहीउद्दीनपुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में युवकों ने युवती को पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।
क्षेत्र के मडवां मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी दूधनाथ यादव का पट्टीदारों से सड़क को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। एक पक्ष के युवकों ने दूधनाथ की पुत्री सुमन को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।