जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के दो गैस रिफलिंग की दुकान पर छापा मारा गया। दोनों दुकानों से 30 सिलेंडर बरामद हुआ।
जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह को शिकायत मिली थी कि नगर के रुहट्टा में जयबजरंग गैस चूल्हा शाप और नईगंज में मौर्य बर्तन भंडार एवं चूल्हा रिपेयरिंग सर्विस सेंटर पर धड़ल्ले से गैस रिफिलिंग का काम हो रहा है। डीएसओ ने दो टीमें बनाई। दोनों टीम मंगलवार को छापेमारी की।
इस दौरान जयबजरंग गैस चूल्हा शाप पर पांच बड़े सिलेंडर बरामद हुए। इसमें तीन सिलेंडर भरे हुए और दो सिलेंडर खाली मिले। वहीं मौर्य बर्तन भंडार पर 15 बड़े सिलेंडर बरामद हुए। जिसमें सात सिलेंडर भरे हुए और आठ खाली मिले। इसके अलावा 10 छोटा सिलेंडर खाली पाए गए। सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया। दोनों दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।