जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंगराबादशाहपुर के गजराजगंज के पास कुंभ स्नान से लौट रहे स्नानार्थियों से भरी पिकअप रोडवेज बस से टकरा गई। पिकअप में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी संतकबीरनगर के निवासी हैं।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार दनापुर गांव निवासी सत्यप्रकाश का बेटा दीपक (15) अपने साथी विवेक कुमार (17) पुत्र अजय कुमार के साथ सुबह बाइक से शाहगंज रेलवे स्टेशन आ रहा था। उसे कानपुर से घर आ रही अपनी बहन रंजना को रिसीव करना था। दोनों बाइक से गोशाला के पास पहुंचे थे तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। विवेक की मौके पर ही मौत हो गयी। दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सुबह करीब छह बजे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजराजगंज के पास सामने से आ रही बस्ती डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। पिकअप में सवार चन्द्रजीत (45), यशोदा (50), सूनीता (40), दुलारा देवी (52), विधावती (55), शीला (40), रामवृक्ष (65), गोदामा (45), श्रीराम (60), रामसूरत (65), भगवानदास (62), रीता (40), सत्यभामा (45), सत्यनारायण (55), सुमित्रा (56), जालिंदर (50), शुभम (10), संतोष (8), श्रेया (9), श्वेता (8), शिवम (7), सृष्टि (6) सभी निवासी गांव बडग़ों जिला संतकबीर नगर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लिवाकर गर चले गए।
मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव निवासी वकील चौहान (48) अपने दामाद अवध नारायण (24) के साथ मडिय़ाहूं से दवा लेकर घर लौट रहे थे। और हडिया प्रयागराज निवासी विकास चौहान (30) अपनी मां विमला देवी (55) के साथ बाइक से जौनपुर जा रहे थे। दोनों बाइक सवार सती माई तिराहे के पास पहुंचे थे तभी अवध नारायण की बाइक विकास की बाइक में पीछे से टकरा गई। जिसमें चारो घायल हो गए। चारो को सीएचसी पहुंचाया गया जहां वकील और अवधनारायण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।