शाहगंज। बड़ागांव के एक मकान से रविवार को पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक को गिरफ्तार किया है जबकि मौके से चार लोग भाग गए। अवैध स्लाटर हाउस चलने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की थी। दबिश में पुलिस ने हशमत अली निवासी पटैला थाना खुटहन को गिफ्तार किया। मौके से 45 किलो मांस बरामद किया गया।
दबिश में प्रतिबंधित मांस बेचने वाले शेरू व कमरू एवं दो खरीददार सिकंदर निवासी बांसगांव, बब्लू कुरैशी निवासी पटैला पीछे के रास्ते से भाग गये। पुलिस ने मौके से एक मवेशी की खाल, 45 किलो ग्राम प्रतिबंधित मांस, तराजू, बाट, चाकू, ठीहा, दो बाइक आदि बरामद किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला मथुरा भेज दिया। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।