फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लीटर कच्ची शराब बरामद, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सकरन व लहरपुर पुलिस ने कच्ची शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 75 लीटर कच्ची शराब, भटठी व शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए लहन नष्ट कर दिया। पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


थाना सकरन में तैनात एसआई जय बहादुर राय, आरक्षी रामधनी व मनदीप ने मुखबिर की सूचना पर दुगाना गांव में छापा मारा। पुलिस ने दुगाना निवासी राजाराम और जितेश के घर से शराब बनाने के उपकरण व 40 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद कर दोनों गृह स्वामियों को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर, टांडा सालार, पुरबिया टोला, ठठेरी टोला, लक्ष्मण नगर तथा नारेपुरवा में छापेमारी कर 35 लीटर तैयार कच्ची शराब, भट्ठी व उपकरण बरामद करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी चैंपियनलाल ने बताया कि लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें