दिलदारनगर(गाजीपुर)।। क्षेत्र के धनाड़ी घाट के पास पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में 15 मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि घनाड़ी घाट की तरफ से पैदल ही मवेशियों को तस्कर बिहार ले जा रहे हैं। इसके बाद उप निरीक्षक हैदर अली ने टीम के साथ घेरेबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंचा तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रक्सहा गांव निवासी फिरोज कुरैशी बताया। पुलिस ने बताया कि मवेशियों को लेकर तस्कर बिहार जा रहा था।