मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक मुफ्तीगंज के पास एटीएम बूथ से पैसे निकालने पहुंचे युवक की मदद के नाम पर जालसाज ने उसके खाते से 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। युवक के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसने शोर मचाया। खुद को फंसता देख जालसाज अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
विझवार सागर गांव निवासी सभाजीत अपना एटीएम कार्ड एक्टीवेट करने एटीएम बूथ पर गया था। वहां पहले से मौजूद युवक ने मदद के नाम पर उससे कार्ड लिया और एटीएम से दस हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया। जालसाज बूथ के अंदर ही था तभी युवक के मोबाइल पर दस हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आ गया। उसने शोर मचाया तो जालसाज अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।