फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बदलकर 1.20 लाख का लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के बारी रोड स्थित एटीएम से थाना क्षेत्र के खटोलिया गांव निवासी एक वृद्ध को उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 20 हजार का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे से रिटायर्ड खटोलिया गांव निवासी 64 वर्षीय जगनंदन 25 फरवरी को अपने खाते से पैसा निकालने के लिए गौराबादशाहपुर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में गए थे। जहां पर उनको एटीएम संचालन की जानकारी ना होने का फायदा उठाते हुए पहले से खड़े एक जालसाज युवक ने उनका एटीएम ले लिया और झांसा देकर एटीएम बदल दिया और बताया कि अभी मशीन नहीं चल रही है। इसलिए आपका पैसा नहीं निकल रहा है। दो-तीन दिन के बाद जब पुन: जगनंदन बैंक में अपना पासबुक प्रिंट करवाने गए, तो देखा कि उनके खाते से एक लाख बीस हजार रुपये निकल चुके थे। जिनमें से चालीस हजार रुपए आजमगढ़ जनपद अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवरा पट्टी निवासी फूलचंद यादव के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने बैंक में अपना एटीएम ब्लॉक करवाया और किसी तरह से आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें