फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में स्थित यादवेश पेट्रोल पंप पर बुधवार को तेल लेकर पैसा न देने पर हुई मारपीट में पुलिस ने गुरुवार को मैनेजर मनोज कुमार की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में युवक पहुंचे। बाइक में युवकों ने तेल भरवा और बिना पैसा दिए जाने लगे। कर्मचारी ने पैसे मांगे तो मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर ली। आरोप है कि मैनेजर मनोज कुमार जब बीच बचाव के लिए आए तो उनपर तमंचा तान दिया। तभी शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पांचों युवकों को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मनोज कुमार की तहरीर पर चार नामजद दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें