करंजाकला। सराख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर की खिड़की काटकर बुधवार की रात 85 हजार नकदी समेत एक लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
पकड़ी गांव निवासी रमेश यादव गुरुवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा पीछे की खिड़की टूटी थी और अंदर रखी दवाएं अस्त व्यस्त थी। काउंटर में रखा 85 हजार रुपया नकदी गायब था। 15 हजार से अधिक की दवाएं भी गायब थी। सूचना पर एसओ सराख्वाजा रमेश यादव घटना स्थल पर पहुंचे।