फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार वाराणसी के सारनाथ निवासी संदीप शर्मा(27) पुत्र सुशील शर्मा और केराकत कोतवाली क्षेत्र के टिकुरीडीह कनुआनी गांव निवासी प्रमोद कुमार जलालपुर से बाइक से पराउगंज की तरफ जा रहे थे। चंवरी बाजार के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बोलोरो से टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। संदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुईथकला प्रतिनिधि के अनुसार सराय मोहद्दीनपुर निवासी ओमप्रकाश अग्रहरी (55) शनिवार की सुबह भोर में अपनी मोपेड बाइक से पेट्रोलपंप के पास अपने निर्माणाधीन मकान से घर लौट रहे थे। वह प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे तभी सूरापुर की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार अमर नाथ यादव(53)निवासी धौरहरा घायल हो गए । घटना के बाद पहुंचे आस पास के लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें