फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर सुल्तानपुर पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं गांव की प्रधान रेनू सिंह के आवास पर बुधवार की रात में सुल्तानपुर जनपद की पुलिस ने एक आरोपित की तलाश में छापामारी की। आरोप है कि घर के भीतर घुसने का विरोध करने पर पुलिस ने गाली-ग्लौज कर तोडफ़ोड़ की।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के गोसाईंगंज थाने क्षेत्र के वैदहां गांव निवासी प्रधान शैलेष कुमार सिंह का मिड डे मील को लेकर प्रधानाध्यापक से विवाद था। जिसपर शैलेष के विरुद्ध मामला दर्ज है। आरोपी की तलाश में गोसाईंगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक दिनेश यादव, राकेश सिंह एक महिला व दो की संख्या में पुरुष कांस्टेबल के साथ सिधाईं गांव पहुंचे। जहां प्रधान रेनू सिंह के घर पर दबिश दी। महिला ने घर पर किसी पुरुष के न होने की बात की आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता करते हुए जबरदस्ती घर में घुस गए। मकान की तलाशी के बाद जब आरोपित नही मिला तो पुलिस ने दबिश की बात किसी से न बताने का दबाव बनाने लगी। महिला के विरोध करने व अपने पति को फोन पर सूचना देने का प्रयास करते देख पुलिस वालों का पारा गरम हो गया। पुलिस ने घर के भीतर चारपाई व बेड आदि तोड़ दिए। मामले में प्रधान पति उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें