फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पे, दो पर केस .

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश सीजेएम न्यायालय ने खेतासराय थानाध्यक्ष को दिया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी रमीज हसन खान सीजेएम कोर्ट में धारा 156(3)के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला निवासी अजय कुमार ने उनके अलावा तीन अन्य लोगों विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति 1.30 लाख रुपया और उनका पासपोर्ट लिया था। अजय के साथ खेतासराय निवासी वहाजुद्दीन भी विदेश भेजने का काम करता था। इन दोनों ने आलिया इंटरप्राइजेज नाम से एक ऑफिस अमीनाबाद, लखनऊ में खोल रखी है। रुपये और पासपोर्ट लेने के बाद न तो वीजा दिया और न ही पासपोर्ट वापस किया। रमीज का आरोप है कि चार अक्टूबर 2018 की शाम करीब पांच बजे जब वह अपना रुपया व पासपोर्ट मांगने आरोपी के घर पहुंचा तो उन्हें धमकी देते हुए भगा दिया । शिकायत लेकर थाना, पुलिस अधीक्षक के यहां गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खेस दर्ज कर विवेचना का आदेश खेतासराय थाने की पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें