फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे किसान की बाइक को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेत से घर लौट रहे कलाली निवासी एक किसान की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल किसान को उपचार के लिए रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदमपुर चौकी पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कलाली निवासी अजीत ने बताया कि गत 16 मार्च की शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। जब वह कलाली-मंदोली के बीच पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में अजीत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बयान में अजीत ने बताया कि राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें