बदलापुर। पुलिस ने शनिवार की शाम सरायगुंजा गांव से चोरी की तीन बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पश्चिम सरायगुंजा गांव में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक टीवीएस बाइक से पहुंचा। उसे रोककर कागज मांगा गया तो नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछने पर उसने बताया कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवशंकर गौतम निवासी भेला थाना सरपतहां बताया। शिवशंकर की निशानदेही पर बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित गुड्डू अहमद के घर से एक बजाज की बाइक व एक कटी पैशन प्रो बरामद किया गया। उसने बताया कि बड़ारी बक्शा के राजेश गौतम और हम दोनों मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बाद में उसे काटकर उसके पार्टों को बेचते थे। अन्य दोनों की आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है
पीछा करने पर बाइक छोड़ भागे चोर
खुटहन। त्रिकौलिया गांव में शुक्रवार की रात घर के बरामदे मे खड़ी बुलट मोटरसाइकिल लेकर चोर भाग रहे थे। उधर, इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों का पीछा करने लगे। अपने को घिरा देख चोर बाइक छोड़ फरार हो गए। वाहन स्वामी ने तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार की रात बरमदे में अपनी बाइक की थी। रात में लगभग एक बजे तीन की संख्या में चोर उनकी बाइक लेकर उनके घर से कुछ दूरी तक गए। आहट से उनकी पत्नी माया सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने अपने पति ओमप्रकाश को जगाया। जब वे कमरे से बाहर निकले तो बरामदे में बाइक गायब थी। घर से दूर खड़ंजे पर दो युवकों को बाइक ठेलकर ले जाते देखा तो शोर मचाने लगे। चोर बाइक स्टार्ट कर भागने लगे लेकिन बिशुनपुर मार्ग पर कई ग्रामीण जाग गए और चोरों को घेरने लगे। घर से लगभग पांच सौ मीटर पर ही बुलेट गाड़ी अचानक बंद हो गई। उसे छोड़कर चोर भाग निकले।