फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में मारपीट एक की मौत, तीन घायल

Wed, 08 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और बारातियों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने मामले में पुलिस में तहरीर दी है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में पांच जून को खुटहन के सुतौली गांव से बारात आई थी। डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और बारातियों में हुए विवाद में सुतौली गांव निवासी बाराती रिंकू (24) की जमकर पिटाई की गई। लोग घायल को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रिंकू की मौत हो गई।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सहिजदपूर गांव में चितढ़ू गौतम के यहां सोमवार की रात आई बारात में डीजे पर फरमाइशी धुन को लेकर घराती और बराती में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में सिकरारा थाने के देवीगंज से बारात आई थी। मारपीट के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। बराती रात में ही अपने घर भाग खड़े हुए। विवाद बढ़ता देख दूल्हे ने रात को दूसरे गांव में शरण लेकर अपनी जान बचाई। मारपीट की घटना होने के चलते रात में शादी नही हो सकी, लेकिन सुबह दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों ने बैठकर सुलह समझौता कराने के बाद दिन में शादी की रस्म अदा की गई। घायलों में सुभाष (32), अर्जुन (24) और राकेश (31) निवासी देवीगंज सिकरारा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें