फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाने को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के वेदौली गांव में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे झाड़ू लगाने को लेकर चचेरे भाइयों और उनके परिवार के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वेदौली गांव में जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना (40) का उनके चचेरे भाई भोलू सिंह से घर के सामने की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी जमीन पर जितेंद्र सिंह झाड़ू लगा रहे थे। आरोप है कि चचेरे भाई भोलू सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने आपत्ति जताई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि भोलू सिंह और उनके परिवार के लोगों ने फावड़े से जितेंद्र पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट की इस घटना में मृतक के सगे भाई विकास सिंह (35) और चचेरे भाई बृजेश सिंह (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से भोलू सिंह (35), अनुज सिंह (26), कृपाशंकर सिंह (50) को हल्की चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने पर महराजगंज थानाध्यक्ष संतोष राय, सुजानगंज थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ बदलापुर चोब सिंह ने भी घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। आरोपी पक्ष के लोग घर पर ताला बंद कर फरार हो गए हैं। इस संबंध में एसपी अजय साहनी ने कहा कि दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा है। झाड़ू लगाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पशु आहार में सेल्समैन का काम करता जितेंद्र
महराजगंज। वेदौली निवासी जितेंद्र सिंह बदलापुर में एक पशु आहार कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे।
उनकी मौत के बाद उनकी मां मंजू, पत्नी विजय कुमारी सिंह, बेटी शिखा सिंह (18), शिवानी सिंह (8) और बेटा प्रीतम सिंह (10) व शान सिंह (13) का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते हैं कि दो दशक पूर्व जमीन संबंधी विवाद के कारण पड़ोस के रिटायर्ड आरपीएफ सिपाही बच्ची लाल चौरसिया की हत्या हुई थी। इस मामले में जितेंद्र सिंह भी आरोपी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें