जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी अभियान की जानकारी ली। पिछले शनिवार को दिव्यांग बच्ची रूही यादव बरसठी, ट्विंकल रामपुर, अंजलि रामनगर, आकाश पटेल बरसठी, हनीष गौतम बरसठी का निःशुल्क ऑपरेशन एसआरएस हॉस्पिटल में डॉ. अभय सिंह द्वारा किया गया था। सभी शनिवार को डिस्चार्ज किए गए।
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और रेडक्रॉस टीम द्वारा अस्पताल में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बुके, चॉकलेट और फल देकर अस्पताल से छुट्टी दिलाई। इस अवसर पर सचिव रेडक्रास डॉ. मनोज वत्स, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे, प्रकांत दुबे, हर्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।