फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेक्टिव सर्जरी अभियान: जौनपुर में सर्जरी वाले बच्चों से अस्पताल में मिले डीएम, दिव्यांगता से मिलेगी मुक्ति

Sat, 11 May 2024 08:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: पैरों और हाथों से दिव्यांग तीन से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए करेक्टिव सर्जरी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
बच्चे का हाल पूछते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी अभियान की जानकारी ली। पिछले शनिवार को दिव्यांग बच्ची रूही यादव बरसठी, ट्विंकल रामपुर, अंजलि रामनगर, आकाश पटेल बरसठी, हनीष गौतम बरसठी का निःशुल्क ऑपरेशन एसआरएस हॉस्पिटल में डॉ. अभय सिंह द्वारा किया गया था। सभी शनिवार को डिस्चार्ज किए गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और रेडक्रॉस टीम द्वारा अस्पताल में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बुके, चॉकलेट और फल देकर अस्पताल से छुट्टी दिलाई। इस अवसर पर सचिव रेडक्रास डॉ. मनोज वत्स, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे, प्रकांत दुबे, हर्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें