फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुकें नहीं हर आयु वर्ग के लिए सुरक्षित है कोरना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन हर आयु वर्ग के लिए सुरक्षित है। बिना किसी के बहकावे में आए अपने नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी बिना किसी डर के टीका लगवा रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो कोविड का टीका पूरी तरह से हर आयु वर्ग के लिए सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद हमारे शरीर की इम्युनिटी और भी बढ़ जाती है। जिससे चलते हमारी शरीर किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव कर सकता है।
विज्ञापन

जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहली डोज लगवाया है, उन्हें समय से दूसरा डोज भी लगवा लेना चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है। जिन लोगों ने टीका लगवा लिया है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अपने साथ दूसरे लोगों को भी टीका के लिए जागरूक करें। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। डा. नरेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जौनपुर
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। सभी लोग अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। टीका लगवाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी। बच्चों के अलावा, युवा वर्ग और बुजुर्ग भी बिना किसी डर के टीका लगवा रहे हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस अभियान में सहयोग करें और अपने साथ परिवार को सुरक्षित रखें। --डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के साथ ही उम्र दराज लोगों को बुस्टर डोज भी लगवाने की जरूरत है। जब तक देश में कोरोना का संक्रमण है सभी को सावधान रहने की जरूरत है। सरकार के निर्देशों क पालन करते हुए वैक्सीन जरूर लगवाएं। संक्रमण से बचाव के भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है। इसलिए समय से टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन से हमारी शरीर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा।-- डा. सैफ हुसैन खान
कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। हर रोज कोरोना संक्रण के नए मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए टीकाकरण जरूरी है। वैक्सीन सुरक्षा कवच है। कोविड संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है। जो लोग टीका लगवा लिए उनके शरीर में इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर समय से बुस्टर डोज भी लगवाएं। --डा. बीपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें