फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यूः दहलीज नहीं लांघेंगे हम, टूटेगा कोरोना का दम

Sat, 24 Apr 2021 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 जेसीज, ओलंदगंज व चहारसू चौराहा, वाजिदपुर, सद्भावना तिराहा, कोतवाली, सब्जी मंडी, शकरमंडी सहित सभी इलाकों में पसरा रहा सन्नाटा 
विज्ञापन
जौनपुर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू 59 घंटे के लॉक डाउन का जिले में व्यापक असर दिखा। जौनपुर में शनिवार की सुबह से ही सड़कें सूनी और गलियां वीरान हैं। हर वक्त भीड़ से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा है। वाहनों की भीड़ से ठसाठस रहने वाली सड़कें एकदम खाली थीं। सिर्फ दवा की दुकानों को छोड़कर हर तरह की दुकानों के शटर नहीं खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के शटर रहे बंद - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात आठ बजे कोरोना कर्फ्यू की शुरुआत होने के बाद लोग घरों में ऐसे घुसे कि फिर बाहर ही नहीं आए। सुबह दूध, अखबार जैसी दैनिक उपयोग की जरुरतों के लिए लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर आए, लेकिन काम पूरा होते ही सीधे घर में चले गए। शहर का पॉलीटेक्निक चौराहा रहा हो या जेसीज और ओलंदगंज व चहारसू चौराहा, वाजिदपुर, सद्भावना तिराहा, कोतवाली, सब्जी मंडी, शकरमंडी सहित सभी इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। यही स्थिति जिले के अन्य प्रमुख बाजारों की भी थी। खास बात यह कि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन को तनिक भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी।  सामान्य दिनों में चौराहों-तिराहों पर लगने वाली पुलिस पिकेट भी खाली रही। दूर-दूर तक कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। लोग खुद से सतर्क होकर अपने कदमों को घरों के अंदर समेटे रखने के लिए संकल्पित दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें