फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर ः पूविवि ने स्थगित की सभी परीक्षाएं,कार्यालय में रोस्टर के आधार पर बुलाए जाएंगे कर्मचारी

Sun, 18 Apr 2021 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किए निर्देश
कक्षाएं शिक्षण कार्य संस्थान परिसर में न होकर ऑनलाइन संचालित होंगी
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं को 15 मई तक स्थगित कर दिया है। वहीं संबद्ध सभी महाविद्यालयों को कामकाज के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्यों को हिदायत दी गई है कि वह कोविड-19 के बचाव मानकों का कड़ाई से पालन कराएं।

विज्ञापन


 कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विवि की तरफ से आयोजित परीक्षाओं, प्रायोगिक परीक्षाओं को आगामी 15 मई तक के लिए स्थगित कर दिया जाए। पाठ्यक्रम से संबंधित कक्षाएं शिक्षण कार्य संस्थान परिसर में न होकर ऑनलाइन संचालित करें। परिसर में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में कुलपति व प्राचार्य की तरफ से निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विवि-महाविद्यालय में कार्यरत समूह ख, ग एवं घ के कर्मियों की 50 फीसदी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि ऐसे कर्मी वैकल्पिक रूप से कार्यालय में आए व शेष 50 फीसदी कर्मी घर से ही कार्य निष्पादित करेंगे। कुलसचिव ने कुलपति के आदेश पर सभी राजकीय वित्त पोषित स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें