राजाबाजार। डा. भीमराव पीजी कालेज केवटली महराजगंज परिसर में शनिवार दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ ।जिसमें बीए, एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं को रामचरितमानस देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की अतिथि मिस इंडिया रनरअप दीक्षा सिंह रही।
दीक्षा सिंह ने कहा कि बेटियां दो कुलों को संजो कर रखती है। अपने माता पिता कुल की मर्यादा व सम्मान के साथ गुरु का भी सिर ऊंचा कर उनका भी सम्मान बढ़ाती हैं। संस्थापक एवं प्रबंधक पूर्व विधायक उमाशंकर यादव ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। हम लोगों को इनकी शिक्षा पर जोर देना चाहिए। छात्रा अनिता,रूबी यादव,स्मिता दुबे,बन्दना बिंद, अंकिता मौर्य ने स्वागत गीत, देश रंगीला रंगीला का गीत प्रस्तुत किया। मौके पर डायरेक्टर जय सिंह( लल्लू) यादव,लालसाहब,संजय कुमार,अवधेश कुमार, दिलीप यादव, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।