जफराबाद/मुफ्तीगंज। एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को जफराबाद और मुफ्तीगंज में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बैठक कर लोगों को सहयोग की अपील की। बसीरपुर व महरुपुर गांव में ग्रामीणों व प्रत्याशियों के साथ त्रिस्तरीय चुनाव को शांति ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की। एसओ जफराबाद विजय प्रताप सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के किसी भी गांव में यदि कोई भी अवांछनीय तत्व चुनाव में बाधा उत्पन्न करते या शराब पैसा बाटते मिलता है तो उक्त व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर की कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा। मुफ्तीगंज: बाजार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी और ग्रामीणों के साथ बैठक कर चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांति पूर्वक तरीके से संपन्न कराना आपकी और हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान जो भी उपद्रव करेगा अथवा शांति भंग करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सरकारी संपत्ति को किसी भी तरह का नुकसान पहुचाने पर उसकी भरपाई करनी होगी। जो भी लोग पाबंद है अपना मुचलका एसडीएम के यहां से करा लेवें अन्यथा वारंट हो जाएगा। जिले में धारा 144 धारा लागू है। कोरोना भी तेजी से पांव पसार रहा है।15 अप्रैल के दिन वोट डालकर शांति पूर्वक अपने अपने घर चले जाए। इस अवसर पर कोतवाल केराकत विनय प्रकाश सिंह, ,चौकी इंचार्ज मुफ्तीगंज कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।