फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में सुस्त पड़ गया शहर की सड़कों का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम सुस्त पड़ गया है। सिविल लाइन से शेखपुर तिराहे तक एक किलोमीटर भी सड़क महीने भर में पूरी नहीं हो सकी। सड़क मरम्मत की रफ्तार यही रही तो बारिश में लोगों को और भी परेशानी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते अधिकांश मजदूर काम छोड़कर चले गए। जिससे गिने चुने मजदूरों के भरोसे ही काम हो रहा है।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर की कई प्रमुख सड़कों की खुदाई कर छोड़ दिया गया है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत होनी है, लेकिन कहीं गिट्टी बिछाकर तो कहीं मिट्टी डालकर ही सड़क को छोड़ दिया गया है। जोगियापुर से कचहरी रोड, शेखपुर तिराहे से रोडवेज तिराहा, जेसीज चौराहे से टीडी कालेत समेत कई अन्य सड़कों की दशा खराब है। इन सड़कों पर दिन रात धूल का गुबार उड़ रहा है। अगर बारिश हुई तो इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के कारण इन दिनों शहर में आवागमन कम है। ऐसे में अच्छा मौका था कि सड़कों की मरम्मत की रफ्तार तेज कर काम समय से पूरा किया जा सकता था, लेकिन सड़कों पर आवागमन न होने के बाद भी मरम्मत बेहद धीमी गति से हो रहा है। सिविल लाइन से शेखपुर तिराहे की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है, लेकिन महीने भर में भी इतनी दूरी सड़क की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते अधिकतर मजदूर काम छोड़कर चले गए। जिससे सड़क निर्माण की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। कोशिश की जा रही है कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर शहर की सड़कों की मरम्मत बारिश से पहले कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें