फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहाते में मिला गोवंश का अवशेष, गिरधरपुर गांव में तनाव..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के एक अहाते में बृहस्पतिवार को सुबह गोवंश का अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेष को गड़वा दिया। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके से मिली एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ लोग मार्निंग वाक पर निकले थे। अहाते में खटपट की आवाज सुनकर करीब से जाकर देखा तो वहां मांस के लोथड़े पड़े थे। लोगों को आता देख वहां मौजूद लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा वहां मवेशी का सिर गायब था जबकि धड़ मौके पर ही पड़ा था। मौके पर हल्ला मचा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने शांत कराया। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद जेसीबी बुलवाकर पास में ही गड्ढा खोदवाकर पुलिस ने मवेशी के अवशेष को गड़वा दिया। मौके से मिली बाइक को कब्जे में ले लिया। संदेह के आधार पर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें