फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने डीआरएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर पर महाकाल व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव सहित यात्री सुविधाओं में वृद्धि की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं जया दुबे ने कहा कि सालाना 15 करोड़ की आय करने वाले रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर पर यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। हैंडपंप, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी बदहाल हैं। रेलवे स्टेशन पर काशी महाकाल एक्सप्रेस, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस का ठहराव होना आवश्यक है। जौनपुर, शाहगंज और श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई जैसे महानगर के लिए ट्रेन चलाई जाए, बदलापुर से प्रयागराज जाने के लिए अक्सर भलुआही में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर भारी जाम को समाप्त करने के लिए ऊपरगामी पुल का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में इंद्रमणि दुबे, आदर्श उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा, निलेश मिश्रा, संदीप सिंह, निलेश पांडेय, जितेंद्र पांडेय, मनोज प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें