फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तबादले के लिए आए 148 आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले के लिए आए 606 आवेदनों में से 148 को निरस्त कर दिया गया है। जिन शिक्षकों के आवेदन निरस्त किए गए हैं, उनसे आपत्तियां मांगी गई हैं। 17 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण के बाद तबादले की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में से 977 शिक्षकों ने गैर जनपद तबादले के लिए पंजीकरण कराया था। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई तो 606 ने आवेदन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदनों की जांच की गई तो अभिलेखों में खामी पाए जाने पर 148 आवेदन निरस्त कर दिए गए । जिन शिक्षकों का आवेदन निरस्त किया गया उनमें से 16 शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई कि उनके अभिलेख सही हैं। अभिलेखों की दोबारा जांच कर उनके आवेदन को स्वीकार किया जाए। दरअसल इन शिक्षकों की बेचेनी इसलिए बढ़ गई कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश दिया गया था कि अंतर्जनपदीय तबादले के लिए अगर किसी शिक्षक ने किसी फर्जी अभिलेख का इस्तेमाल किया है तो उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। हालांकि बाद में नया निर्देश आया कि जिनके आवेदन निरस्त किए गए हैं वे दावे या आपत्तियां कर सकते हैं। उसपर विचार किया जाएगा। बीएसए कार्यालय में 16 शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रत्यावेदन दिया है । जिनका स्तिारण 17 मार्च को किया जाएगा।
अंतर्जनपदीय तबादले के लिए जिन शिक्षकों के आवेदन निरस्त किए गए हैं उनकी आपत्तियों का निस्तारण 17 मार्च तक किया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक तबादले वाले शिक्षकों की फाइनल लिस्ट जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें