फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस से फिर मायूस लौटे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न थानाें में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 28 शिकायतों में से केवल चार का समाधान किया जा सका।
विज्ञापन

बदलापुर : कोतवाली परिसर में शनिवार को सीओ प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 जरूरतमंदों ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें तीन को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पूर्व गांव में ही कुछ जमीन का बैनामा लिया था। बैनामा तरमीन होकर मेरे नाम खतौनी बन गई है। फिर भी कब्जा नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : कोतवाली परिसर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य व उप निरीक्षक भाई लाल सोनकर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान 6 राजस्व व 1 पुलिस के कुल 7 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
शाहगंज : कोतवाली प्रांगण में समाधान दिवस उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें 4 प्रार्थना पत्र पड़े। एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन


केराकत : कोतवाली प्रांगण में शनिवार को थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार अमित सरोज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें 5 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें एक का निस्तारण हुआ। सभी प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय, अपराध निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, अवधेश नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें