सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में कंबाइन चालक की नौकरी करने वाले युवक ने सोमवार की रात पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार को सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर जिले के खजुरिया थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी सुनील (30) कम्मरपुर गांव में प्रवीण सिंह की कंबाइन मशीन चलाता था। एक पखवाड़े पहले ही वह कम्मरपुर कंबाइन चलाने के लिए वापस आया था। प्रवीण ने बताया कि उसका अपने पत्नी से न्यायालय में विवाद चल रहा है। जिसे लेकर वह परेशान रहता था। सोमवार रात आठ बजे मै खाना लेकर अपनी राइस मिल पर गए तो सुनील वहां मौजूद नहीं था। जिसके बाद मैने अन्य मजदूरों के पास उसका खाना रख कर घर वापस आ गया। मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि मिल से 200 मीटर दूर स्थित एक तालाब के पास पीपल के पेड़ में उसका शव लटका हुआ है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।