जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में सोमवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे टीडी कालेज में छात्र संघ की राजनीति का विवाद है।
मियांपुर निवासी विशाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह सोमवार को दोपहर घर के सामने बाइक खड़ीकर दरवाजा खोल रहा था उसी वक्त बाइक पर सवार हर्षित सिंह निवासी कजगांव तिराहा थाना लाइनबाजार और सुधांशु सिंह निवासी हुसैनाबादा ने उनपर गोली चला दी। आरोप है कि उन पर तीन फायरिंग की। संयोग से गोली उनके बगल से निकल गई। आस पास के लोग दौड़े तो बाइक पर सवार होकर हमलावर भागने लगे तभी पहुंची पुलिस ने हर्षित सिंह को पकड़ लिया। वह थाने में शिकायत दर्ज कराकर जैसे ही बाहर निकले तभी शिवापार निवासी सचिन सिंह ने उन्हें रोक लिया। जहां पुलिस ने सचिन को भी पकड़ लिया। लाइनबाजार थानाध्यक्ष दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि तीसरे आरोपी सुधांशु सिंह निवासी हुसैनाबाद की तलाश की जा रही है।