फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में चल रहा गठबंधन दौर: कृष्णा पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में गठबंधन का दौर चल रहा है। इसलिए गठबंधन तो होना ही है। समय आने दीजिए, सब स्पष्ट कर दूंगी।
विज्ञापन

कृष्णा पटेल सोमवार को सुबह 11 बजे मडियाहूं विधानसभा के सिहोरीबीर से जनहित संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराना सुनिश्चित जाना चाहिए। उन्होंने पुरानी पेंशन नीति लागू करने तथा एक समान शिक्षा नीति बनाने की मांग की। ताकि अगड़ों व पिछड़ों का भेद मिटाकर समता मूलक समाज की स्थापना हो सके। उधर, जनहित संकल्प यात्रा पाली, रामदयालगंज, रसैना, पालीटेक्निक, वाजिदपुर होत हुए जौनपुर मुख्यालय पहुंची। यहां से पूर्वांचल विश्वविद्यालय होते हुए यात्रा आजमगढ़ की ओर रवाना हुई। इस अवसर पर डॉ. आरएस पटेल, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व विधायक छब्बू पटेल, बीपी सिंह, अरविंद पटेल, विनय सिंह, आरसी पटेल, छोटेलाल मौर्य, अशोक कुमार पटेल, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें