बरसठी। शराब माफिया से साठगांठ होने का खुलासा होने पर बरसठी में तैनात पीआरवी के सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। बीते 30 मार्च की रात बरसठी क्षेत्र में हुई छापेमारी के दौरान 60 लाख की अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ था । सर्विलांस की मदद से पता चला कि पीआरवी के चालक का शराब माफिया से साठगांठ है। इस बात की जांच के लिए मंगलवार को एसपी अशोक कुमार बरसठी थाने पहुंचे। उन्होंने पीआरवी के चालक को बुलवाया और शराब माफिया के मोबाइल नंबर पर जिस नंबर से बात हो रही थी उस नंबर पर एसपी ने खुद फोन लगाया तो पीआरवी चालक की जेब में मोबइल की घंटी बजने लगी। आरोप की पुष्टि होते ही एसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने सिपाही शिवसागर के खिलाफ 120बी के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
30 मार्च को पुलिस की छापेमारी में 60 लाख की शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब माफिया दिनेश यादव का नंबर सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि बरसठी में पीआरवी संख्या 2364 पर तैनात चालक शिवसागर का शराब माफिया दिनेश यादव के साठगाठ है। छापेमारी के बाद भी शराब माफिया से उसका सम्पर्क बना रहा। इसकी जानकारी होते ही एसपी अशोक कुमार मंगलवार को बरसठी थाने पहुंचे और पीआरवी चालक शिवसागर के अपने पास बुलवाया और जिस नंबर से शराब माफिया से बात हो रही थी उसपर फोन लगाया तो वह मोबाइल सिपाही की जेब में बजने लगा। बरसठी थाने के इंस्पेक्टर मुन्नाराम धूसिया ने बताया कि एसपी के निर्देस पर पीआरवी चालक के खिलाफ 120बी के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।