केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कार्यक्रम के दौरान 109 कार्यों का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। इसमें शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से 3 सड़क और 2 अन्य विकास कार्य, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 1सड़क और 15 अन्य निर्माण कार्य, सदर विधानसभा क्षेत्र में 3 सड़क और 14 अन्य विकास कार्य, बदलापुर विधानसभा में 2 सड़क और 2 अन्य निर्माण कार्य, जफराबाद विधानसभा में 2 सड़क व 19 अन्य निर्माण कार्य, मड़ियाहूं में 1 सड़क और 22 अन्य निर्माण कार्य, केराकत में 2 सड़क और 21 अन्य निर्माण कार्य व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में 3 सड़कों का शिलान्यास होना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 दिसंबर को सोनभद्र जाएंगे। नगर स्थित हाइडिल मैदान में उनकी जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं है। जिलाधिकारी टीके शिबू ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली है। इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जन विश्वास यात्रा 22 दिसंबर को चंदौली से सोनभद्र में आ रही है। यहां हाईडिल मैदान में मुख्यमंत्री यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे।