फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 सितंबर को जौनपुर आ रहे हैं। वे मुंगराबादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से मंगलवार की शाम दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जनपद में संभावित दौरा लगा हुआ था। जिसकी जानकारी होने पर पहले से ही प्रशासनिक स्तर से तैयारियां चल रही थी। सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट पहले ही मांगी जा चुकी है। साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास के लिए भी परियोजनाओं की जानकारी मांगी गई है। इसी बीच मंगलवार को उनके आने की खबर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को हुई, जिसकी पुष्टि भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी की है। वहीं, भाजपा से बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 सितंबर को मुंगराबादशाहपुर आएंगे। वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें