फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले- सपा और बसपा की सत्ता से फेविकोल की तरह चिपक जाते थे, अब जान की भीख मांग रहे माफिया

Thu, 03 Mar 2022 09:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/जौनपुर

सार

सीएम योगी ने कहा कि करीब दो दशक तक माफिया और अपराधी तमंचा लहराकर और आगजनी कर भय पैदा कर रहे थे। अब वे व्हील चेयर पर बैठकर जान की भीख मांग रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो माफिया तमंचा लहराकर चुनौती देता था, आज व्हील चेयर पर लड़खड़ा रहा है। माफिया जान की भीख मांग रहा है। इसलिए कहता हूं कि हमारा बुलडोजर बोलता नहीं है, लेकिन माफिया की बोलती बंद कर देता है। बुलडोजर प्रदेश के विकास का प्रतीक इसलिए भी है, क्योंकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण बुलडोजर से कराया था। 

विज्ञापन


गाजीपुर के गहमर इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गहमर को वीरों की धरती कहकर नमन किया। कहा कि इस जिले की अपनी पहचान है। आज से नहीं, त्रेता युग से इसका इतिहास है। कहा, आपको याद होगा कैसे रामलीला के आयोजन पर मऊ दंगे में खुली जीप पर तमंचा लहराते एक तस्वीर सामने आई थी।

उस समय यादव, हरिजन, कुशवाहा, सोनकर परिवारों के घरों को जलाया गया था। ये सपा सरकार में हुआ और वह चुप्पी साधे रही। ये माफिया फेविकोल की तरह सपा और बसपा की सत्ता से चिपक जाते थे। सपा और बसपा की सरकारों में गरीब, नौजवान, किसान और महिला सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं थी। कोरोना महामारी में हमारी सरकार में हर गरीब को महीने में दो बार राशन मुहैया कराया।

विज्ञापन

फ्री में वैक्सीन लगवाई। पिछली सरकारें होतीं तो इसको बेच देतीं। योगी आदित्यनाथ की दूसरी जनसभा मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में हुई। यहां कहा कि इस बार का चुनाव विकास बनाम विनाश के बीच हो रहा है। भाजपा विकास की लड़ाई लड़ रही है। जबकि विपक्षी सपा, बसपा, कांग्रेस वंशवाद, जातिवाद की लड़ाई लड़ रहे हैं।

माफिया के प्रति उनकी संवेदना है और उन्हें टिकट भी दिया है। यहां के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। करीब दो दशक तक माफिया और अपराधी तमंचा लहराकर और आगजनी कर भय पैदा कर रहे थे। अब वे व्हील चेयर पर बैठकर जान की भीख मांग रहे हैं।

हमारे बुलडोजर ने उन्हें नाक रगड़ने के लिए विवश कर दिया है।  जौनपुर में टीडी कालेज में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में सबको वैक्सीन लगवाया है। प्रदेश की जनता को ये वैक्सीन फ्री में मिली है। लेकिन, यही सपा-बसपा की सरकार होती तो ये वैक्सीन भी ब्लैक में बेचते।

सपा और बसपा की सरकार में अनाज के बड़े-बड़े घोटाले हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की संवेदना किसानों, नौजवानों और महिलाओं के साथ नहीं है। उनकी संवेदनाएं तो आतंकवादी और पेशेवर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के साथ है। ऐसे लोग जो विकास में बाधा डालते थे, इसी कारण उत्तर प्रदेश में विकास और बुलडोजर की कार्रवाई एक साथ शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 से पहले बिजली किस तरह मिलती थी, यह सबको पता है, लेकिन, भाजपा की सरकार में सबको 24 घंटे बिजली मिलती है। उत्तर प्रदेश के अंदर लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस करते थे। 
विज्ञापन

नाम लिए बिना ओमप्रकाश पर तंज किया

योगी आदित्यनाथ की तीसरी जनसभा कासिमाबाद के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुई। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बिना कहा कि प्रदेश सरकार ने जो सम्मान दिया, वह उसके काबिल नहीं थे। सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लखनऊ बहराइच में स्मारक, केंद्र सरकार ने डाक टिकट और उनके नाम पर ट्रेन चलाई है।

प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित कर उनका सम्मान बढ़ाया है। लेकिन उनके नाम पर राजनीति करने वाले लोग महाराजा सुहेलदेव को अपमानित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को राजभर समाज कभी माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि पिछले पांच वर्ष में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम का नवनिर्माण, मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि का नवनिर्माण कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। पिछली सरकारों ने कब्रिस्तान की बांउड्री बनवाने में समय बिता दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें