फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया 63 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 63 सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें एफडीआर पद्धति से बनाई जाने वाली 10 सड़कें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल कार्यक्रम सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक चला। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों का लोकार्पण किया, जिसकी लागत करीब 47 करोड़ रुपये है। इस तरह सीएम ने जिला पंचायत जौनपुर द्वारा हाटमिक्स पद्धति से निर्मित 41 सड़कों का लोकार्पण किया, जिसकी लागत आठ करोड़ 70 लाख रुपये है। साथ ही एफडीआर तकनीक से निर्मित होने वाली 10 सड़कों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें