जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बनाई गई जिले के 1146 महिला समूहों के खाते में आन लाइन दो करोड़ 81 लाख 63 हजार 500 रुपये की धनराशि भेजी है। जबकि सीएम ने प्रदेश की 97 हजार 663 स्वयं सहायता महिला समूहों के खाते में 445.92 करोड़ रुपये भेजे हैं। सीएम का विचार सभी महिला समूह देख सके। इसके लिए जनपद सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों पर व्यवस्था की गई थी।
मुख्यमंत्री का सीधा कार्यक्रम महिला समूह देख सकें, इसके लिए जिला मुख्यालय सहित सभी 21 ब्लाक मुख्यालयों पर वीसी के माध्यम से प्रसारण करने की पूरी व्यवस्था की गई थी, जहां से जिले की महिला समूहों ने सीएम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का कार्य जोर शोर से शुरू है। एनआरएलएम के तहत महिला समूहों का गठन कर उनको रोजगारी बनाने का कार्य किया ज रहा है। जिससे रोजगारी बनने के बाद महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी। उन्होंने कहा कि महिला समूहों को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई में प्रशिक्षण दिलाना, प्रत्येक गांवों में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन, माला फूल व गुलाब की खेती कर मंदिरों में दुकान लगाने, फूलों से इत्र बनाने,अगरबत्ती बनाने,प्रेरणा कैंटीन संचालित कराना, स्कूल ड्रेस व ऊनी स्वेटर बनाने की ट्रेनिंग देकर दक्ष किया जाए। इसके अलावां उनको सभी विभागों की योजनाओं से लाभांवित कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान सीडीओ अनुपम शुक्ला, प्रभारी डीसी एनआरएलएम भूपेंद्र कुमार सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक गुलाब चंद सरोज व विनीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।