केराकत से पांच किमी दूर अकबरपुर गांव के पास अंश ने अपने पिता दिलीप को कबाड़ खरीदते देखा तो चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर पिता की भी उस पर नजर पड़ी। उसने मारुति वैन रोकने की कोशिश, लेकिन वाहन की रफ्तार तेज थी।
दिलीप ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। घर के बगल स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक को चेक किया गया तो उसे वैन सवार बदमाश अंश को बैठाकर ले जाते नजर आए।
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। शाम को चार बजे जब बच्चा अचानक से घर लौटा तो उसने बताया कि वह स्वेच्छा से कार में बैठा था। फिर सभी ने चैन की सांस ली।