सर्विलांस की मदद से अब्दुल को आंबेडकरनगर के बसखारी स्थित एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मां-बेटी के हत्या कर शव घर के अंदर ही छिपाने की बात स्वीकार की। छह वर्षीय मासूम बेहोशी की हालत में उसके पास से ही बरामद हुआ।
गुरुवार की दोपहर भारी फोर्स के साथ पुलिस तारापुर स्थित अब्दुल के मकान पर पहुंची। यहां डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर की मौजूदगी में खुदाई शुरू हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मां-बेटी का शव घर के अंदर से बरामद हुआ।
शव का सिर्फ कंकाल ही बचा था। अब्दुल ने बताया कि दस मार्च को ही उसने दोनों की हत्या कर शव छिपा दिया था। वह किशोरी के भाई को लेकर मुंबई जाने की फिराक में था। बृहस्पतिवार की रात ही उसकी ट्रेन थी। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।