शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि रविवार की रात ढाई बजे बच्चे के लापता होने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार की सुबह उसका शव मिलने पर खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विद्युत चपेट में आने से युवक की मौत
बक्शा थाना क्षेत्र के तड़सरा गांव निवासी एक युवक की विद्युत चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर तड़सरा गांव निवासी अजीत बनवासी उर्फ टंटू(21)खेत में से जा रहे थे। बस्ती में खम्भे से गया केबिल कटकर खेत में गिरा था। उसी को ठीक करने अजीत खेत में से जा रहा था अचानक विद्युत केबिल से स्पर्श हो गया। विद्युत केबिल में उतरें करेंट से युवक की मौके पर मौत हो गई। जिसे देख गांव के ही राजेश बनवासी और गुड्डु यादव ने मौके पर पहुंचे। किसी तरह केबल को हटा कर युवक को उसके घर ले गए। लेकिन तबतक युवक की मौत हो गई थी।