शीतला चौकिया धाम में दुर्गा शंकर मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में और तेजी से काम कराए जाएं। पर्यटन को लेकर कराए जा रहे काम का लाभ जिले को मिले इसके लिए भी संबंधित विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम कराए। अभयचंद्रपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के दिव्यांग छात्र शिवम कन्नौजिया ने जब 37 का पहाड़ा सुनाया तो मुख्य सचिव ने एक हजार रुपये का इनाम दिया।