फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे तीन फायर स्टेशनों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के तीन फायर स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण एक जुलाई को करेंगे। इसकी तैयारी में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक लोकार्पण कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बदलापुर के राम जानकी मंदिर सरोखनपुर के पास तीन वर्ष पूर्व शुरू हुए फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसी क्रम में मडि़याहूं में बने अग्निशमन केंद्रों का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, केराकत विकास खंड के ग्राम हुरहुरी में बने अग्निशमन का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। केराकत उपजिलाधिकारी माज अख्तर और सीओ गौरव शर्मा ने गुरुवार को इसका निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिया। तहसील मुख्यालय से तीन किमी की दूरी पर हुरहुरी गांव में अग्निशमन केन्द्र का शिलान्यास होते ही क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जागी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें