फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेढ़ महीने में खत्म हो गए दोनों भाई, युवक की मौत के बाद हाइवे पर तांडव, ट्रक-रोडवेज में तोड़फोड़; सहमे लोग

Fri, 02 Jan 2026 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जाैनपुर में सड़क हादसे में बालक की माैत की सूचना पाकर माैके पर जलालपुर थाना की पुलिस पहुंच गई। इससे पहले ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा कर दिया था। ट्रक और रोडवेज में भी तोड़फोड़ कर दिए थे।
विज्ञापन
बस रोककर हंगामा करते नाराज लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: जलालपुर थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के बगल महिमापुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से गांव निवासी बालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-वाराणसी हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रक और रोडवेज बस के शीशे भी तोड़ दिए। इससे बस में सवार यात्री सहम उठे थे। करीब एक घंटे तक घटना स्थल से लेकर हाइवे तक अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

बालक को लेकर अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद
महिमापुर गांव निवासी अनिल सोनकर का बेटा मिंटू (11) साइकिल से बाजार गया था।बाजार से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह शाम करीब 7.15 बजे विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के बगल महिमापुर जाने वाले मार्ग की ओर बढ़ा ही था।

बालक की माैत के बाद हाइवे पर हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद
इसी समय गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रक को लेकर उसका चालक लौट रहा था, जिसके पिछले चक्के की चपेट में आने से मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। इधर जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुस्से में ट्रक के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद शव लेकर बीबनमऊ गेट के पास लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर पहुंचे।

बालक की लाश के पास विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
7.40 बजे यहां शव को रखकर जाम कर दिए। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रही रोडवेज बस के भी शीशे तोड़ दिए। इससे घटना स्थल पर कुछ,देर के लिए यात्रियों में भय का माहौल बन गया।

हालांकि स्थिति बिगड़ती देख पुलिस पुलिस सख्ती दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और किसी तरह रात 8.10 बजे रास्ता खुलवाया। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर सीओ अजित कुमार रजक और थानाध्यक्ष गजानंद चौबे फायर बिग्रेड के जवानों के साथ देर रात तक जमे रहे। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

बस रोककर हंगामा करते नाराज लोग। - फोटो : संवाद
सड़क दुर्घटना में घायल बेटे की 16 नवंबर को हुई थी मौत
अनिल सोनकर ठेले पर फल बेंचते हैं। उनके दो बेटे अनुराग सोनकर (18) और मिंटू (11) थे। जबकि एक बेटी अनुष्का (15) है। बड़े बेटे की मौत के डेढ़ माह बाद छोटे बेटे की भी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस तरह दोनों बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मिंटू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
परिवार के लोगों के मुताबिक, पिछले वर्ष 12 नवंबर को थानागद्दी मार्ग पर लालपुर गेट के पास बरात से लौट रहे एक वाहन की चपेट में आने से अनुज सोनकर (18) घायल हो गया था। इलाज के दौरान चार दिन बाद 16 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार के लोग उभर नहीं पाए थे कि दूसरे बेटे मिंटू (11) की मौत हो गई। घटना के बाद मां सोनी बेसुध हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें