फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से सीमेंट शेड उड़ा, सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज थाने के हटियारामनाथ गांव की मुस्लिम बस्ती निवासी शकील अहमद के घर में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से आग लगने से सीमेंट शेड उड़ गया। घर के अंदर खाना बना रहीं रूखसाना ने बच्चों के साथ भाग कर किसी तरह जान बचाई। इसके कुछ देर में सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। आग से घर में रखे सामान जल कर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे शकील की पत्नी रूखसाना ने खाना पकाने के लिए जब गैस चूल्हा जलाया जलाने के लिए माचिस जलाई, उसी दौरान सिलिंडर में आग लग गया। किसी तरह शोर मचाते हुए रूखसाना नन्हें-नन्हें बच्चों को लेकर मकान के बाहर भागीं। इस बीच आग लगने से घर में रखे नकद रुपये, आभूषण व सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्राम प्रधान जयराम यादव की सूचना पर शनिवार को सुबह मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अखिलेश यादव ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें