बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार निवासी युवा व्यवसायी राजेश पटवा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
शाहपुर बाजार निवासी युवा व्यवसायी राजेश पटवा (40) ने मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में पंखे के क्लैंप के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक के साले राजकुमार पटवा निवासी मछलीशहर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे जीजा ने सुबह फोन करके डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। कहा था कि किसी को देना है। अगर नहीं देंगे तो वह मेरा बहुत बुरा कर देगा। उसके थोड़ी देर बाद ही उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। मुझे आशंका है कि आत्महत्या के पीछे किसी सूदखोर का हाथ हैं। जिसपर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सीओ चोब सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।