फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी हड़पने का आरोप 20-00-27

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। मजदूरों के खाते में आया मनरेगा मजदूरी का पैसा हड़पने वाले ग्राम प्रधान पर गुरुवार को केस दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने जांच का निर्देश दिया था। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

धर्मदासपुर गांव निवासी चिरौजी देवी और बहू सरिता देवी का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों ग्राम प्रधान पर खाते में आए मजदूरी का पैसा निकलवाकर रख लेने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि प्रधान ने उन्हें 200-200 रुपये देकर अन्य पैसा रख लिया। सरिता देवी के पति की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसे एक बेटा और पांच बेटी है। सबसे बड़ी बेटी की शादी जून में होनी है। दिहाड़ी मजदूरी ही उनके भरण पोषण का जरिया है। मजदूरी का पैसा न मिलने से उन्हें खाने के लाले पड़ गए हैं। पीड़ित सरिता देवी ने बताया कि खाते में विधवा पेंशन भी आती है, लेकिन प्रधान समय आने पर उसे भी नहीं छोड़ता और मनरेगा का मजदूरी का पैसा निकालते समय उसे भी निकाल लेता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम ने मड़ियाहूं के एसडीएम और बरसडी बीडीओ को जांच का निर्देश दिया था। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद गुरुवार को ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह पर केस दर्ज कराया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान विजय प्रताप ने आरोपों का बेबुनियाद बताया। साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें