फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौनशोषण व गर्भपात कराने के आरोप में पति और ननदोई पर केस दर्ज.

विज्ञापन
विज्ञापन
पति और ननदोई ने कराया गर्भपात, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- ननदोई ने साले के साथ कराई थी अपने विद्यालय की शिक्षिका की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। विद्यालय संचालक ने विवाहिता का यौन शोषण किया और शादी अपने साले से करा दी। उसके बाद लिंग परीक्षण कराकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़ित महिला कई दिनों तक थाने का चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी। सामाजिक कार्यकर्ता के रिपोर्ट न दर्ज होने पर थाने से नहीं जाने की चेतावनी देने पर पुलिस ने उसके पति और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वह नौपेड़वा बाजार निवासी एक व्यक्ति के विद्यालय में अध्यापन का कार्य करती थी। विद्यालय संचालक ने अध्यापन कार्य के दौरान उसका कई बार यौन शोषण किया। बाद में उसकी शादी अपने दिव्यांग साले से करा दी। शादी के बाद वह गर्भवती हुई तो ननदोई के दबाव में सास ने लिंग परीक्षण कराया। गर्भ में कन्या होने पर उसका गर्भपात करा दिया। न्याय की खातिर वह थाने गई तो पहले कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान उसने अपनी पीड़ा सामाजिक कार्यकर्ता रेनू सिंह को बताई तो वह कई महिलाओं के साथ उसे लेकर बदलापुर थाने पहुंच गई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि पीड़िता के साथ न्याय नहीं हुआ तो वे थाने से नहीं जाएंगी। आखिरकार पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर अजय निगम बब्लू और बदलापुर निवासी मनोज निगम के खिलाफ यौन शोषण, गर्भपात कराने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें