फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर में घुसी कार, महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर कुंवरपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पुत्र समेत दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खजुरहट गांव निवासी जय प्रकाश (58) अपनी मां भगवंती देवी (80) और पुत्री कुसुम (25) के साथ प्रयागराज गए थे। शुक्रवार की रात घर लौटते समय पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया, जहां ि
विज्ञापन

चकित्सकों ने भगवंती देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल जय प्रकाश और कुसुम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें प्रयागराज ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें