फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से भरी बस पलटी: चीख-पुकार से गूंजा इलाका, बस के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Sat, 17 Dec 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें कई बच्चे बस के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए 30 से अधिक बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्कूल बस पलटने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर से प्रयागराज आ रही छात्रों से भरी बस सैदाबाद से लगे भिस्की गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि, 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसा सुबह करीब नौ बजे भिस्की गांव के पास हुआ। कहा जा रहा है कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें कई बच्चे बस के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए 30 से अधिक बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल से शैक्षणिक भ्रमण पर प्रयागराज आ रहे थे। घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक अग्रवाल, ACP, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
सैदाबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में 2 की मृत्यु हो गई है, दोनों छात्र थे। पुलिस और प्रशासन द्वारा उपचार के लिए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है: अभिषेक अग्रवाल, ACP, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें